NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम, गठन अथवा उद्देश्य

नीति आयोग की स्थापना 13 अगस्त 2014 ई को मोदी सरकार ने 65 वर्ष पुरानी योजना आयोग को भंग करके इसके स्थान पर एक नए निकाय की स्थापना की घोषणा की उसी के अनुरूप 1 जनवरी 2015 को नीति आयोग की स्थापना योजना आयोग के उत्तराधिकारी के रूप में की गई, NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम, गठन अथवा उद्देश्य के साथ-साथ आलोचनात्मक किया गया है 

NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम, गठन अथवा उद्देश्य
NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम, गठन अथवा उद्देश्य

NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम

(National Institute for Transforming India-NITI) नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) नीति आयोग का फुल फॉर्म हिन्दी में राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान है , नीति आयोग योजना आयोग की ही तरह भारत सरकार के एक कार्यकारी संकल्प, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सृजित निकाय है इस प्रकार यह ना तो संवैधानिक और ना ही वैधानिक निकाय है

नीति आयोग क्या है

  • नीति आयोग भारत सरकार की नीति निर्माण का शीर्ष प्रबुद्ध मंडल अथवा थिंक टैंक है जो निदेशकीय एवं नीति का दोनों प्रकार से इनपुट प्रदान करता है
  • भारत सरकार के लिए रणनीतिक एवं दीर्घकालीन नीतियों कार्यक्रमों का प्रकल्प तैयार करते हुए नीति आयोग केंद्र एवं राज्य को प्रासंगिक तकनीकी सलाह भी देता है
  • योजना योग की पहचान या नीतियों का केंद्र से राज्य को एक तरफ प्रवाह है जो कि अब राज्यों के वास्तविक एवं सतत भागीदारी से प्रतिस्थापित हो गया है
  • पूर्व के आदेश एवं नियंत्रण दृष्टिकोण में परिप्रेक्षात्मक बदलाव के रूप में नीति आयोग अब विविध वैचारिक दृष्टिकोण को संघर्षवादी रुख नहीं अपना कर सहयोगात्मक स्थिति में समायोजन करता है
  • संघवाद की भावना के अनुरूप नीति की अपनी नीतिगत सोच भी आधार से शीर्ष न की शीर्ष से आधार दृष्टिकोण के आधार पर रुपयात होती है |
NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम, गठन अथवा उद्देश्य
NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम, गठन अथवा उद्देश्य
  1. नीति आयोग के विषय में :- महत्वपूर्ण जानकारी 

नीति आयोग का गठन

  1. नीति आयोग के अध्यक्ष :- भारत के प्रधानमंत्री
  2. शासी परिषद (Governing Council) :- सभी राज्य के मुख्यमंत्री केंद्र शासित क्षेत्र के मुख्यमंत्री एवं विधायक हैं जैसे दिल्ली और पुडुचेरी तथा अन्य केंद्र शासित क्षेत्र के उप राज्यपाल |
  3. क्षेत्रीय परिषदों :- इन परिषदो का गठन एक से अधिक राज्यों या क्षेत्र से संबंधित विशिष्ट मुद्दों के समाधान के लिए किया जाता है इनका एक निश्चित कार्यकाल होता है इनका संयोजन प्रधानमंत्री करते हैं और राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्र शासित क्षेत्र के उपराज्यपाल इसमें शामिल रहते हैं इन परिषदों का सभापति नीति आयोग के अध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामित व्यक्त करते हैं
  4. विशिष्ट आमंत्रित :- विशेषज्ञ सुविधा अभ्यासी जिनके पास संबंधित क्षेत्र में विशेष ज्ञान और योग्यता हो प्रधानमंत्री द्वारा नामित किए जाते हैं
  5. पूर्णकालिक संगठन एक ढांचा :- प्रधानमंत्री के अध्यक्ष होने के अतिरिक्त निम्नलिखित द्वारा इसका गठन होता है
  6. उपाध्यक्ष :- प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त होते हैं और इनका पद कैबिनेट मंत्री के समकक्ष होता है
  7. सदस्य :- पूर्णकाली के राज्य मंत्री के पद के समकक्ष होते हैं
  8. अंशकालिक सदस्य :- अधिकतम दो जो की प्रमुख विश्वविद्यालयों शोध संगठनों तथा अन्य प्रासंगिक संस्थाओं से आते हैं और पदेन सदस्य के रूप में कार्य करते हैं अंशकालिक सदस्यता चक्र अनुकन पर आधारित होती है |
  9. पदेन सदस्य :- प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्री परिषद की अधिकतम चार सदस्य
  10. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी :- एक निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त भारत सरकार के सचिव पद के समकक्ष होते हैं

नीति आयोग के उद्देश्य एवं कार्य :-

  • राष्ट्रीय उद्देश्यों क्या आलोक में राज्यों की सक्रिय सहभागिता राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं क्षेत्र और रणनीतियों के प्रति साझा दृष्टिकोण का विकास नीति आयोग का अध्यक्ष दृष्टिकोण इस स्थिति में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के लिए राष्ट्रीय एजेंडा की रूपरेखा प्रदान करेगा ताकि उसे अपेक्षित गति मिल सके
  • सहकारी संघवाद स्थापित करने के लिए सतत आधार पर राज्यों के साथ संरचित सहयोग पहलो एवं प्रतिक्रिया को बढ़ावा देना यह मानते हुए की मजबूत राज्य ही मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं |
  • ग्राम स्तर पर विश्वसनीय योजनाओं के सूत्रण के लिए प्रतिक्रियाओं का विकास और उन्हें सरकार के उच्चतर स्तरों तक उत्तरोत्तर युक्त करते जाना
  • यह सुनिश्चित करना है कि जो भी क्षेत्र विषय इस संदर्भित किए जाते हैं आर्थिक रणनीति एवं नीति में राष्ट्रीय सुरक्षा हित शामिल रहे
  • हमारे समाज के उन वर्गों का विशेष रूप से ध्यान रखना जो की आर्थिक प्रगति से पर्याप्त रूप से लाभावन्वित नहीं हुए
  • कार्यक्रमों एवं फसलों के क्रियान्वयन का सक्रिय रूप से अनुसरण एवं समीक्षा करना साथ ही जरूरी संसाधनों की पहचान करना जिसकी वितरण की सफलता के संभाव्यता को मजबूती प्रदान की जा सके

योजन आयोग के स्थान पर नीति आयोग क्यों :-

  1. योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग की स्थापना का कारण स्पष्ट करते हुए भारत सरकार ने निम्नलिखित राय व्यक्त की है
  2. भारत पिछले 6 दशकों के अंदर एक परिप्रेक्षात्मक बदलाव से गुजरा है राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, प्रौद्योगिकीय के साथ ही जनसंख्या रूप में इस बीच राष्ट्रीय विकास में सरकार की भूमिका भी समानांतर रूप से विकसित या परिवर्तित होती गई है
  3. बदलते हुए समय के साथ संगती बैठाते हुए भारत सरकार ने पूर्ववर्ती योजना आयोग के स्थान पर NITI Ayog की स्थापना भारत की जनता की आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं की पूर्ति बेहतर ढंग से करने के उद्देश्य से की है |
NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम, गठन अथवा उद्देश्य
NITI Ayog Full Form: नीति आयोग का पूरा नाम, गठन अथवा उद्देश्य
  • नई संस्था विकासात्मक प्रक्रिया के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगी सार्वजनिक क्षेत्र तथा भारत सरकार के सीमित दायरे से बाहर जाकर विकास के प्रति एक समग्र दृष्टि अपनाते हुए सामर्थ्य पूर्ण वातावरण को निर्मित एवं पुष्टि करने के लिए, इसके निर्माण के आधार निम्न होंगे-
  1. राष्ट्र के विकास में राज्य की बराबरी के भागीदारी के रूप में सशक्त भूमिका सहकारी संघवाद के सिद्धांत को कार्य रूप में प्रेरित करते हुए
  2. आंतरिक और बह्या संसाधनों के एक ज्ञान केंद्र जो कि सुशासन के सर्वोत्तम के कोष के रूप में एक प्रबुद्ध मंडल या थिंक टैंक के रूप में कार्य करते हुए सरकार के सभी स्तरों पर ज्ञान तथा रणनीतिक विशेषज्ञ प्रदान करते हैं
  3. क्रियान्वयन संभव बनाने वाला एक सहयोगी मंच जो की प्रगति का अनुसरण करके अंतरों को पाटते हुए केंद्र एवं राज्यों के विभिन्न मंत्रालयों को एक साथ लाकर विकासात्मक लक्ष्यो को साझे परिवर्तनों से पूर्ति करें |

FAQ’S

प्रश्न:- नीति आयोग के उपाध्यक्ष ?

उत्तर:- सुमन बेरी 

प्रश्न:- नीति आयोग कब से लागू हुआ?

उत्तर:- 1 जनवरी 2015

प्रश्न:- नीति आयोग क्या है? 

उत्तर:- नीति आयोग भारत सरकार की नीति निर्माण का शीर्ष प्रबुद्ध मंडल अथवा थिंक टैंक है जो निदेशकीय एवं नीति का दोनों प्रकार से इनपुट प्रदान करता है ।

प्रश्न:- NITI Ayog Full Form

उत्तर:- National Institute Transforming India-NITI (नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया)

  • NITI Ayog Full Form:

  1. यह भी पढ़े :- भारत का निर्वाचन आयोग :-
  2. यह भी पढ़े :- पंचायतीराज व्यवस्था:- 
  3. यह भी पढ़े :- नीति आयोग क्या है:- 
  4. यह भी पढ़े :- नगर निगम क्या है:-
  5. यह भी पढ़े :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना :-
  6. यह भी पढ़े :- मौलिक अधिकार क्या हैं :-
  7. यह भी पढ़े :- मौलिक कर्तव्य क्या हैं:-  
  8. यह भी पढ़े :- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग :-
  9. यह भी पढ़ें :- भारत में राजनितिक दल के कार्य :-
  10. यह भी पढ़ें :- भारत में चुनावी प्रक्रिया
  11. यह भी पढ़े :- हाईकोर्ट के विषय में पूरी जानकारी
  12. यह भी पढ़ें :- जनहित याचिका 
  13. यह भी पढ़े :- विकिपीडिया लिंक 
  14. नीति आयोग के विषय में :- महत्वपूर्ण जानकारी